Advertisement
बिहार : डैम में मिला नवोदय विद्यालय के छात्र का शव

पुलिस छात्र को ढूंढने के प्रयास में जुटी थी कि शनिवार को इसका शव तेतर डैम से बरामद किया गया।
अतरी के थाना प्रभारी नरेंद्र प्रसाद ने बताया कि मृतक जवाहर नवोदय विद्यालय के 11वीं कक्षा का छात्र था और वजीरगंज थाना क्षेत्र के वभण्डी गांव का रहने वाला था।
उन्होंने बताया कि शव से पत्थर का एक बड़ा टुकड़ा बंधा हुआ था। शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है।
उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला संदेहास्पद प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
इधर, बताया जाता है कि छात्र प्रिंस स्कूल से बाल कटवाने को कहकर स्कूल से निकला था और फिर लौटकर नहीं आया।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


