Advertisement
बीपीएससी पुनर्परीक्षा की मांग को लेकर बिहार बंद रविवार को, छात्रों और दुकानदारों का समर्थन - पप्पू यादव

उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि देश में पेपर लीक कब बंद होगा। आर्थिक रूप से कमजोर लोग खेत बेचकर बच्चों को पढ़ाते हैं, क्या उनका सपना पूरा नहीं होगा।
उन्होंने कहा, "बीपीएससी के चार लाख अभ्यर्थियों के आंदोलन को कुछ राजनीतिक दलों और कोचिंग माफियाओं और कुछ एजेंट टाइप के लोगों द्वारा कमजोर किया गया। मेरा बच्चों के भविष्य से राजनीति का कोई इरादा नहीं है। 12 जनवरी को बिहार बंद बुलाया गया है, जिसका बीपीएससी छात्रों ने समर्थन किया है।"
उन्होंने सभी विपक्ष के विधायक दल के नेताओं से आग्रह किया कि इस लड़ाई को बिना राजनीतिक दल के बैनर के साथ लड़ा जाए। यह लड़ाई बीपीएससी तक सीमित नहीं है, यह अब पूरे पेपर लीक के सिस्टम पर है।
पप्पू यादव ने कहा कि हमारी मांग है कि बीपीएससी 70वीं पीटी परीक्षा को रद्द किया जाए और दोबारा आयोजित किया जाए। इसके अलावा अलग से कोर्ट में केस फाइल किया है कि छात्रों के ऊपर जो केस हुआ है, उसे हटाया जाए। कल बिहार बंद में समर्थन सभी दुकानदारों ने भी किया है।
पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर का नाम लिए बगैर आरोप लगाया कि बिहार में कोचिंग माफिया दलाल आंदोलन के नए सूत्रधार ने इसे खत्म करने की साजिश रची है। कल (रविवार) पूरा बिहार हरा नीला झंडा और युवा शक्ति के बैनर तले बंद होगा। उन्होंने बंद में कांग्रेस और लेफ्ट से सहयोग की अपील की है।
इस प्रेस वार्ता में आजाद समाज पार्टी के नेता भी उपस्थित रहे।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


