Advertisement
बिहार : 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत एएलटीएफ ने 1 माह में 1.59 लाख लीटर शराब बरामद की

उल्लेखनीय है कि गंभीर आपराधिक घटनाओं में शामिल अभियुक्तों के साथ शराबबंदी कानून का उल्लंघन करनेवालों की गिरफ्तारी के लिए 'ऑपरेशन प्रहार' चलाया जा रहा है।
इसके तहत पुलिस ने अप्रैल में कुल 8,859 गिरफ्तारी की है। पुलिस मुख्यालय के आदेश पर गंभीर आपराधिक घटनाओं में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जिलास्तर पर 67 वज्र टीम का गठन किया गया है।
इस दौरान अप्रैल में हत्या के मामले में 378, पुलिस पर हमले से जुड़ी घटनाओं में 190, हत्या के प्रयास के दर्ज मामलों में 1056 जबकि एससी-एसटी एक्ट के तहत 282 आरोपियों की गिरफ्तारी शामिल है। इस दौरान 177 हथियार और 906 गोलियां भी बरामद की गई।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


