Bihar: 4 children died in DMCH in 3 days, 1 child corona positive-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बिहार : डीएमसीएच में 3 दिनों में 4 बच्चों की मौत, 1 बच्चा कोरोना पॉजिटिव

khaskhabar.com: सोमवार, 31 मई 2021 11:59 AM (IST)
बिहार : डीएमसीएच में 3 दिनों में 4 बच्चों की मौत, 1 बच्चा कोरोना पॉजिटिव
दरभंगा। बिहार में कोरोना संक्रमण के मामलों में भले कमी आई हो, लेकिन इस बीच दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (डीएमसीएच) से एक चिंता बढ़ाने वाली खबर आई है। डीएमसीएच में पिछले तीन दिनों में चार बच्चों की मौत हो गई है। दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (डीएमसीएच) के प्राचार्य के एन मिश्रा ने आईएएनएस को बताया कि पिछले तीन दिनों में चार बच्चों की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि इसमें से एक बच्चा कोरोना पॉजिटिव था जबकि तीन बच्चे निमोनिया सहित अन्य बीमारियों से पीड़ित थे। सभी बच्चों की हालत गंभीर थी। इधर, जन अधिकार पार्टी के प्रमुख पप्पू यादव ने बच्चों की हुई मौत पर सवाल खडे करते हुए सरकार पर सवाल उठाया है।
पूर्व सांसद पप्पू यादव के अधिकारिक ट्विटर हैंडल से सोमवार को ट्वीट कर लिखा गया, '' डीएमसीएच, दरभंगा में चार बच्चों की मौत कोरोना से हुई। यह पहली बार है इतनी संख्या में बच्चे कोरोना के शिकार हुए हैं। साफ संकेत है तीसरी लहर का कहर शुरू हो गया है। सरकारें अपनी पीठ थपथपाने में मस्त है।"
उन्होंने आगे लिखा, "निर्दयी प्रधानमंत्री मन की बात करने में, तो स्वास्थ्य मंत्री दोषारोपण की राजनीति में व्यस्त हैं।"
पप्पू यादव चारों बच्चों की मौत को भले ही कोरोना से हुई मौत बता रहे हैं, जबकि अस्पताल ने सिर्फ एक बच्चे को कोरोना पॉजिटिव बताया है।
उल्लेखनीय है कि राज्य में कोरोना के दूसरी लहर की रफ्तार धीमी पड गई है। रविवार को राज्य में 1,475 नए मरीज मिले हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या में भी गिरावट दर्ज की जा रही है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement