Bihar : Angry villagers shoo away LJP MLA for not extending support to AES victims Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:41 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चमकी बुखार : लोगों का फूटा गुस्सा, एमएलए को बंधक बनाया, पैसे देकर छूटे

khaskhabar.com: रविवार, 23 जून 2019 6:32 PM (IST)
चमकी बुखार : लोगों का फूटा गुस्सा, एमएलए को बंधक बनाया, पैसे देकर छूटे
दरअसल, रविवार को विधायक पीडि़त परिवार से मिलने गए थे। लेकिन उन्हें ग्रामीणों के गुस्से का शिकार होना पड़ा। लोगों ने उनके खिलाफ नारे लगाए. उनका आरोप था कि बच्चे इलाके में मर रहे थे तब विधायक क्यों लापता थे। ग्रामीणों ने विधायक राजकुमार साह को खब खरी खोटी सुनाई और फिर बंधक बना लिया। लोजपा विधायक राजकुमार शाह रविवार को लालगंज के हरिवंशपुर गांव पहुंचे थे। जहां बच्चों की मौत के बाद पीडि़त परिवार से मिलने गए। लेकिन उनका दाव उल्टा हो गया और उन्हें ग्रामीणों ने बंधक बना लिया। ग्रामीणों ने विधायक से पूछा की जब बच्चे चमकी बुखार से मर रहे थे तो उस मातम की घड़ी में विधायक अपने क्षेत्र में क्यों नहीं आए। हालांकि, विधायक ने प्रश्न पर काफी तालमटोल किया लेकिन लोग उनकी एक नहीं सुन रहे थे। वहीं, इस घटना की सूचना प्रशासन को मिली तो मौके पर एसडीओ पहुंचे और विधायक को छुड़ाने के लिए रेस्क्यू किया गया। काफी मशक्कत के बाद गांववालों से विधायक को छुड़ाया गया। हालांकि, ग्रामीणों के विधायक की गाड़ी को काफी दूर तक खदेड़ते रहे। बता दें कि बिहार में चमकी बुखार से 167 बच्चों की मौत हो गई है। वहीं, वैशाली में करीब 12 बच्चों की मौत हो गई है, जबकि सबसे अधिक मुजफ्फरपुर में करीब 130 बच्चों की मौत हुई है।

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement