Advertisement
संदेशखली जाली नोट कांड में बड़ा खुलासा: महाराष्ट्र से गिरफ्तार हुआ चौथा आरोपी

पहले भी हो चुकी हैं तीन गिरफ्तारियां
इससे पहले संदेशखली के एक गेस्ट हाउस से छापेमारी के दौरान पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया था, जिनमें एक महिला भी शामिल है। वहां से करीब 10 लाख रुपये की नकली करेंसी जब्त की गई थी। पुलिस को आशंका है कि यह रैकेट राज्य के भीतर कई जिलों तक फैला हुआ है।
अंतरराज्यीय गिरोह की ओर इशारा
पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आ रही है कि यह नकली नोट किसी अन्य राज्य में छापे गए थे, जिन्हें पश्चिम बंगाल के अलग-अलग हिस्सों में वितरित करने की योजना थी। गिरफ्तार अभिषेक तिवारी की भूमिका इस नेटवर्क को एक राज्य से दूसरे राज्य तक जोड़ने की बताई जा रही है।
आगे की जांच जारी
संदेशखली पुलिस फिलहाल जाली नोटों की छपाई, ट्रांसपोर्ट और वितरण की कड़ी से जुड़ी तमाम जानकारियां इकट्ठा कर रही है। इस पूरे प्रकरण को एक अंतरराज्यीय गिरोह की साजिश मानकर जांच की जा रही है। पुलिस को कुछ अन्य संदिग्धों के नाम भी मिले हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


