Big disclosure of the bodies of 5 people including a former health officer in Etah-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Oct 9, 2026 1:45 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एटा में पूर्व स्वास्थ्य अधिकारी सहित 5 लोगों के शव मिलने का खुलासा, बहू ने खाने में जहर मिलाकर की हत्या

khaskhabar.com: रविवार, 26 अप्रैल 2020 1:10 PM (IST)
एटा में पूर्व स्वास्थ्य अधिकारी सहित 5 लोगों के शव मिलने का खुलासा, बहू ने खाने में जहर मिलाकर की हत्या
एटा। पुलिस ने उत्तर प्रदेश के एटा में शनिवार को घर में मिले पूर्व स्वास्थ्य अधिकारी सहित 5 लोगों के शवों के मामले में बड़ा खुलासा किया है। खुलासा चौकाने वाला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि घर की ही एक महिला ने खाने में जहर मिला कर घर के सदस्यों की हत्या कर दी । एक मासूम बच्चे का गला दबा कर हत्या किए जाने की बात सामने आई है। घटना में शामिल आरोपी महिला यह सुनिश्चित करना चाहती थी कि घर का कोई सदस्य जीवित नहीं बचे। महिला ने घर के चारों सदस्यों की हत्या करने के बाद खुद की नस काट कर और हार्पिक पीकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारम्भ कर दी है। घटना शनिवार की है, जिसमें देर सुबह तक घर का दरवाजा नहीं खुलने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। इस घटना में 5 लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में रविवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृतकों को खाने में जहर मिलाकर देने और एक साल के बेटे आरव का मुंह दबा कर जान से मारने की बात सामने आई है। एटा के एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि परिवार की बहू दिव्या ने पहले खाने में जहर मिलाया फिर अपने हाथ की नस काटकर खुदकुशी कर लेने की बात सामने आईं हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement