Big disclosure of the bodies of 5 people including a former health officer in Etah Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 14, 2026 7:48 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एटा में पूर्व स्वास्थ्य अधिकारी सहित 5 लोगों के शव मिलने का खुलासा, बहू ने खाने में जहर मिलाकर की हत्या

khaskhabar.com: रविवार, 26 अप्रैल 2020 1:10 PM (IST)
एटा में पूर्व स्वास्थ्य अधिकारी सहित 5 लोगों के शव मिलने का खुलासा, बहू ने खाने में जहर मिलाकर की हत्या
एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि तीन डॉक्टरों के पैनल से वीडियोग्राफी में पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों के अनुसार महिला दिव्या ने पहले 4 परिवारजनों को भोजन में जहर मिलाया और सबसे बाद में इसने खुद जहर खाकर और हाथ की नस काटकर घटना को अंजाम दिया। बिसरा परीक्षण के लिए सुरक्षित रखकर आगरा एफएसएल लैब भेज दिया गया है। एसएसपी ने बताया कि घर के 4 लोगों ने खाना खाया और खाने में विषाक्त पदार्थ मिलाया गया है जो मेडिकल परीक्षण में साबित हुआ है। बहू दिव्या ने खाना नहीं खाया है, उसके पेट में हार्पिक और विषाक्त पदार्थ मिले हैं। उसने अपने हाथ की नस भी काटी है. इस मामले में 6 पुलिस टीमें बनाई गई हैं जो सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल की डिटेल, रंजिश आदि का पता लगाने में जुटी हुई हैं।

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement