Advertisement
ठाणे एंटी नारकोटिक्स सेल की बड़ी कार्रवाई, 2.60 करोड़ से ज्यादा की ड्रग्स जब्त

तीसरी कार्रवाई के तहत उल्हासनगर नंबर 3 में छापेमारी के दौरान 58 ग्राम के करीब एमडी ड्रग्स बरामद किया गया, जिसकी कीमत 12 लाख रुपये के करीब बताई जा रही है। इस मामले में भी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके नाम आरिफ मोहम्मद शरीफ खान (21) और सफीकुर रहमान सिराज अहमद खान (22) हैं।
पुख्ता जानकारी के आधार पर तीनों अलग-अलग छापेमारी 10 फरवरी, 11 फरवरी और 12 फरवरी को की गई। जब्त ड्रग्स की कुल कीमत 2.60 करोड़ के आसपास बताई गई है।
बहरहाल, ठाणे शहर के एंटी नारकोटिक्स सेल की ओर से की गई कार्रवाई में गिरफ्त में आए सभी सात आरोपियों पर एनडीपीएस की अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


