Advertisement
बाइडेन ने कहा, अदालत का फैसला बेटे के खिलाफ आया तो नहीं देंगे माफी

हंटर बाइडेन पर आरोप है कि अक्टूबर 2018 में हथियार खरीदते समय उन्होंने गलत बयानी की थी और उस समय नशीली दवाओं की अपनी लत छिपाई थी। दोषी होने पर उसे 25 साल तक की जेल हो सकती है।
हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि मामले की सुनवाई कर रहे जज कितनी सजा देंगे, क्योंकि हंटर बाइडेन का कोई पिछला आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है।
अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान उनके पूर्ववर्ती डोनाल्ड ट्रम्प के व्यवहार के विपरीत हैं, जिन पर कई आपराधिक मुकदमे चल रहे हैं और वह पहले ही संकेत दे चुके हैं कि अगर वह चुनाव जीतते हैं तो उनके खिलाफ आये फैसलों को पलट देंगे।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


