Advertisement
बीबी जसवंत कौर को मिली नई जिम्मेदारी, आम आदमी पार्टी ने बनाया महिला विंग की उपाध्यक्ष

नियुक्ति के अवसर पर महिला विंग की कार्यकारी अध्यक्ष बीबी सुखराज कौर संधू, महासचिव सन्नी औलख, ओ.बी.सी. विंग के अध्यक्ष अवतार सिंह मनीमाजरा और वरिष्ठ कार्यकर्ता अमनदीप सिंह कजहेड़ी भी उपस्थित रहे। सभी ने बीबी जसवंत कौर को बधाई देते हुए उनके नेतृत्व में महिला विंग के और अधिक सशक्त होने की उम्मीद जताई।
पार्टी सूत्रों के अनुसार, जसवंत कौर की नियुक्ति महिला कार्यकर्ताओं को संगठित करने, जमीनी स्तर पर महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और महिला मुद्दों पर पार्टी की सक्रियता को धार देने के उद्देश्य से की गई है।
चंडीगढ़ की सियासत में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी आम आदमी पार्टी की उस सोच को दर्शाती है, जो राजनीति में बराबरी के अवसरों की वकालत करती है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि बीबी जसवंत कौर अपनी नई भूमिका में किस तरह संगठन को गति देती हैं और महिला सशक्तिकरण की दिशा में किस हद तक प्रभाव छोड़ती हैं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


