Advertisement
भूसेंदेश्वर मंदिर के विकास के लिए मिली 10 करोड़ की मदद, सांसद प्रताप सारंगी ने जताया सरकार का आभार

उन्होंने कहा कि बाबा भुसंडेश्वर सभी की आस्था का केंद्र है। महाशिवरात्रि के मौके पर मंदिर में लाखों लोग दर्शन के लिए आए हैं। यहां के लोगों और कमेटी ने पूरी श्रद्धा से एक लाख दीये जलाकर बाबा की शादी का उत्सव मनाया है। उन्होंने आगे कहा, "राज्य सरकार ने भुसंडेश्वर मंदिर के विकास के लिए मुख्यमंत्री को लिखकर बताया है कि 10 करोड़ रुपये की एडवांस मदद मिल गई है और विकास के काम के लिए 30 करोड़ रुपये का डीआरपी तैयार हो गया है। सरकार की तरफ से आश्वासन मिला है कि मंदिर के विकास का काम पूरा किया जाएगा और मदद के लिए पैसा भी मिलेगा।
बाबा भूसेंदेश्वर मंदिर को लेकर स्थानीय लोगों के बीच कई तरह की मान्यताएं हैं। स्थानीय लोगों का मानना है कि यह शिवलिंग प्रति वर्ष 2 इंच बढ़ रहा है। ऐसा माना जाता है कि यहां की गई कोई भी मनोकामना बाबा जटाधारी की कृपा से पूरी होती है। पौराणिक कथाओं में भी भूसेंदेश्वर महादेव की महिमा का बखान किया गया है। माना जाता है कि रावण की वजह से शिवलिंग की स्थापना इस स्थान पर हुई थी।
यह शिवलिंग भगवान के एक बड़े भक्त ने रावण को भेंट किया था लेकिन ये भी चेताया था कि इसे जमीन पर रखें। अपनी यात्रा के दौरान रावण भोगराई में रुका और शिवलिंग को जमीन पर रख दिया। माना जाता है कि जमीन को छूते ही शिवलिंग ने भोगराई को ही अपना स्थान बना लिया और वहीं स्थापित हो गया।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


