Advertisement
भूपेश बघेल ने भगवान के नाम पर किया घोटाला, अमित शाह का बड़ा हमला

राजनंदगांव लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडे के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि भूपेश बघेल का भष्ट्राचार करते-करते पेट नहीं भरा तो अब सांसद बनने का ख्वाब पाले बैठे हैं। विधानसभा से ज्यादा मार्जिन के साथ इस लोकसभा चुनाव में भूपेश बघेल को हराना है।
उन्होंने आगे कहा कि पीएम मोदी ने अपने 10 साल के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ को आगे बढ़ाने का काम किया है। पीएम मोदी को तीसरी बार पीएम बनाने के बाद छत्तीसगढ़ को नक्सल मुक्त प्रदेश बनाएंगे। हमारी प्रदेश सरकार ने नक्सलवादियों को ढेर करने का काम किया। हमारी सरकार के दौरान 150 से ज्यादा लोग गिरफ्तार हुए और 250 से ज्यादा ने सरेंडर किया है। पीएम मोदी ने पिछले 10 साल में देश से नक्सलवाद को खत्म किया है, बस छत्तीसगढ़ में जो बचा हुआ है आने वाले तीन साल में खत्म कर देंगे।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


