Bharti Election Commission b. Srinivasan appointed deputy commissioner of Bathinda-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भारतीय चुनाव आयोग ने बी. श्रीनिवासन को बठिंडा का डिप्टी कमिशनर किया नियुक्त

khaskhabar.com: शनिवार, 06 अप्रैल 2019 10:09 PM (IST)
भारतीय चुनाव आयोग ने बी. श्रीनिवासन को बठिंडा का डिप्टी कमिशनर किया नियुक्त
चंडीगढ़। भारतीय चुनाव आयोग ने शनिवार को एक निर्देश जारी करके बी. श्रीनिवासन, आई.ए.एस. को बठिंडा का डिप्टी कमिश्नर नियुक्त किया है। इस बारे जानकारी देते हुए मुख्य चुनाव अधिकारी पंजाब डा. एस करुणा राजू ने बताया कि भारतीय चुनाव आयोग के हुक्म अनुसार बी. श्रीनिवासन, आई.ए.एस. (पंजाब -2011) को बठिंडा का डिप्टी कमिश्नर नियुक्त किया है। बी. श्रीनिवासन मौजूदा समय में तेलंगाना में लोकसभा मतदान के मद्देनजऱ जनरल ऑब्जर्वर के तौर पर सेवा निभा रहे हैं। उन्होंने और जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय चुनाव आयोग की हिदायतों के अनुसार कुमार राहुल, आई.ए.एस. को तुरंत तेलंगाना में लोकसभा मतदान के मद्देनजऱ जनरल ऑब्जर्वर के तौर पर जिम्मेवारी संभाल लेने और बी. श्रीनिवासन को रिलीव करने के लिए कहा गया है। दोनों अधिकारियों को हुक्मों के पालन संबंधी रिपोर्ट भेजने के लिए भी कहा गया है।
डा. राजू ने बताया कि भारतीय चुनाव आयोग की तरफ से उक्त फ़ैसला 16 जनवरी, 2019 को अधिकारियों की बदली /तैनातियों संबंधी जारी हिदायतों के मद्देनजऱ लिया गया है और परनीत भारद्वाज को पंजाब सरकार के परसोनल विभाग में रिपोर्ट करने की हिदायत की गई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement