Bharatpur SP Anil Kumar Tank take crime review meeting-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 27, 2026 10:58 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भरतपुर में अपराधियों के खिलाफ चलेगा विशेष अभियान

khaskhabar.com: गुरुवार, 25 मई 2017 9:02 PM (IST)
भरतपुर में अपराधियों के खिलाफ चलेगा विशेष अभियान
भरतपुर। एसपी सभागार में गुरूवार को अपराध समीक्षा बैठक जिला पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार टांक की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। अपराध समीक्षा बैठक में जिले के सभी सर्किल आॅफिस एवं पुलिस थानों की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की गई। इस अवसर पर जिले के समस्त थाना अधिकारी व सर्किल आॅफीसर्स को सम्बोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक ने सभी से अपने क्षेत्र में होने वाले अपराध पर विशेष नजर रखने को कहा। उन्होंने थानों पर काफी समय से लम्बित चल रहे मामलों पर अनुसद्यान में प्रगति लाने की बात कही। साथ ही लोकल स्पेशल एक्ट जिनमें पुलिस अपनी ओर से मुकदमे दर्ज करवा कर जैसे एक्साइज एक्ट, ईसी एक्ट के तहत, अवैध हथियारों पर कार्यवाही इन पर अधिक से अधिक कार्यवाही करने पर विचार किया गया। साथ ही जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में बाहर से आये अपराधियों पर नकेल कसने पर चर्चा की गई। जिले में वांछित चल रहे अपराधियों पर विशेष अभियान चला कार्यवाही करने पर चर्चा की गई। उन्हें अगले महीने के अन्त तक पकडने की विशेष कार्ययोजना तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा कि समस्त थाना अधिकारी व सर्किल आॅफीसर्स को निर्देश दिया कि अपने क्षेत्र में आम लोगों से मिली शिकायतों को प्राथमिकता से समाधान करने पर जोर दें। उन्होने कहा कि वह चाहते हैं कि आम लोगों में पुलिस एक सहयोगी के रूप में कार्य करे जिससे आम लोगों में पुलिस का विश्वास बढे और अपराधियों को सोच लेना चाहिए कि पुलिस उनके खिलाफ कानून सम्मत कार्यवाही करेगी और अपराधी किसी भी सूरत बच नही पायेंगे। शहर में काफी समय से घट रही जहरखुरानी, चोरी की घटनाओं पर भी गंभीरतापूर्वक चर्चा की गई। इन अपराधियों को पकड़ने की भी बैठक में विशेष कार्ययोजना पर बात हुई। अपराध समीक्षा बैठक में एसपी अनिल कुमार टांक, एएसपी भरत लाल मीणा, सहायक पुलिस अधीक्षक ग्रामीण धर्मेन्द्रसिंह, सीओ सिटी आबडदान रत्नु सहित सभी सर्किल आॅफीसर, जिले के सभी थानाधिकारी व वृत्ताधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement