Bharatpur news : organize the Youth India program by RSS-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:03 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

युवा तय करें कि वे समाज के लिए क्या कर रहे हैं : कौशल किशोर

khaskhabar.com: गुरुवार, 08 दिसम्बर 2016 6:50 PM (IST)
युवा तय करें कि वे समाज के लिए क्या कर रहे हैं : कौशल किशोर
भरतपुर। स्थानीय समिधा भवन, जवाहर नगर में गुरुवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा युवा भारत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता कौशल किशोर महाराज ने कहा कि आज का व्यक्ति इतना आत्म केन्द्रित हो गया है कि उसे समाज के बारे में कोई विचार ही नहीं आता है, जबकि समाज ही व्यक्ति को स्वास्थ्य, शिक्षा, संस्कार आदि प्रदान करता है। अब युवाओं को ही तय करना होगा कि वे समाज के लिए क्या कर रहे हैं या क्या कर सकते हैं। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे तय कर लें कि प्रतिदिन कम से कम एक ऐसा परोपकार का कार्य अवश्य करें, जिससे समाज का कुछ कल्याण हो सके। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक विनायक ने कहा कि भारत में बुद्धि-बल की कोई कमी नहीं है, बस जरूरत है इस युवा शक्ति को दिशा और संस्कार देने की। कार्यक्रम में उच्च माध्यमिक एवं महाविद्यालय के छात्रों ने सहभागिता की। छात्रों को चलचित्र के माध्यम से संघ की रीति-नीति एवं कार्यों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, भरतपुर के संघचालक महेन्द्र सिंह मग्गो ने की। कार्यक्रम का संचालन वैद्य अशोक शर्मा ने किया। खास खबर EXCLUSIVE : देवराहा बाबा की कहानी,बाबा बालकदास की जुबानी

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement