Bharatpur: Arrangements for solo Surtaal program finalized-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:02 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भरतपुरः एकल सुरताल कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को दिया अंतिम रूप

khaskhabar.com: मंगलवार, 27 अगस्त 2024 6:25 PM (IST)
भरतपुरः एकल सुरताल कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को दिया अंतिम रूप
भरतपुर। एकल श्री हरि वनवासी विकास ट्रस्ट भरतपुर इकाई के तत्वावधान में यूआईटी ऑडिटोरियम भरतपुर में मंगलवार को आयोज्य एकल सुर- ताल भारत के रंग-एकल के संग कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए ट्रस्ट अध्यक्ष अनुराग गर्ग की अध्यक्षता में हुई बैठक में कार्यक्रम को अन्तिम रूप दिया गया। कार्यक्रम संयोजक संतोष खंडेलवाल एवं मनोज तिवारी ने बताया कि भारत के रंग - एकल के संग कार्यक्रम में देश के अलग अलग प्रांतों के अंतरराष्ट्रीय स्तर के कलाकार ब्रज के आराध्य भगवान श्रीकृष्ण की विविध बाल लीलाओं के साथ साथ आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। ट्रस्ट के सचिव शंकर लाल गुप्ता ने शहर के समस्त गणमान्य नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पधारने का आव्हान किया। कार्यक्रम तैयारी बैठक में एकल सुरताल केंद्रीय टीम के राजकुमार, महेश सिंघल, प्रह्लाद बंसल, सुभाष जिंदल, सुरेश चंद अग्रवाल, आलोक बंसल, गौरव जिंदल, सुनील मित्तल, मूलचंद आर्य, प्रोफेसर डॉक्टर अशोक कुमार गुप्ता, ब्रजेश अग्रवाल, सत्यव्रत आर्य, योगेश शर्मा, रामेंद्र सराफ, सत्येंद्र कुमार, महिला अध्यक्ष शोभा गुप्ता के साथ अर्चना खंडेलवाल, विनिता गुप्ता, आशा अग्रवाल, नेहा मित्तल, वेदवती, गायत्री अग्रवाल, रेणु आर्य, अनुराधा आर्य, सुमन चौधरी, ज्योति आर्य आदि की उपस्थिति रही।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement