between security forces & terrorists in pulwama ,three terrorists killed-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पुलवामा में सुरक्षा बलों के हाथों मारे गए हिजबुल के तीन आतंकी

khaskhabar.com: शनिवार, 18 मई 2019 12:33 PM (IST)
पुलवामा में सुरक्षा बलों के हाथों मारे गए हिजबुल के तीन आतंकी
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में सेना और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ पुलवामा जिले के अवंतीपोराके पंजगाम गांव में हुई है। इसमें सुरक्षा बलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया है। अवंतीपोरा के पंजगाम गांव में शनिवार सुबह आतंकवादियों की 130 बटालियन सीआरपीएफ, 55 आरआर और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) के बीच मुठभेड़ हुई। सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया। इनमें से एक का नाम शौकत अहमद बताया जा गया है। आपको बताते जाए कि जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में एक बार फिर आतंकी हमले का अलर्ट जारी कर दिया है। ताजा इंटेलिजेंस इनपुट के अनुसार आतंकी लगातार घाटी में दहशत फैलाने के अपने मंसूबों में कामयाब होना चाहते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement