Advertisement
बेंगलुरु के एक शख्स ने विवाहेत्तर संबंधों के शक में पत्नी को चाकू मारा

पुलिस के मुताबिक, तीन दिन पहले ही उसे परप्पाना अग्रहारा सेंट्रल जेल से रिहा किया गया था, जहां वह एक अन्य मामले में बंद था।
इससे पहले आरोपी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था और बेंगलुरु की अशोकनगर पुलिस ने उसके खिलाफ रासुका लगाया था।
पुलिस ने कहा कि रविवार की रात जब वह नशे की हालत में घर लौटा तो दयानंद ने अपनी पत्नी पर परपुरुष से संबंध का आरोप लगाते हुए उससे बहस करना शुरू कर दिया।
गुस्से में आकर उसने रसोई से चाकू उठाया और बच्चों के सामने ही अपनी पत्नी पर वार कर दिया।
जैसे ही वह चिल्लाने लगी तो वह घबराकर वहां से भाग गया।
पड़ोसी उसकी मदद के लिए आए और पुलिस को भी बुलाया।
प्रियंका को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने कहा है कि वह खतरे से बाहर है।
आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


