Benefits of modi goverment Ayushman Bharat scheme to 50 million pepole-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

50 करोड़ लोग यूं ले पाएंगे ‘नमो केयर’ यानी ‘आयुष्मान भारत’ योजना का लाभ

khaskhabar.com: शुक्रवार, 02 फ़रवरी 2018 12:47 PM (IST)
50 करोड़ लोग यूं ले पाएंगे ‘नमो केयर’ यानी ‘आयुष्मान भारत’ योजना का लाभ
नई दिल्ली। केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने एक प्रमुख राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा योजना की घोषणा की, जिसके तहत देश के 10 करोड़ गरीब परिवारों को पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा दिया जाएगा। जेटली ने इसे दुनिया की सबसे बड़ी सरकारी वित्त पोषित स्वास्थ्य सुविधा योजना बताया है। इस योजना को ‘मोदी केयर’ यानी ‘आयुष्मान भारत’ नाम दिया गया है। नई योजना नए वित्त वर्ष के आगाज यानी 1 अप्रैल 2018 से लागू होगी। 1 अप्रैल से गरीब परिवारों के लोग 5 लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त में करवा सकेंगे। उन्होंने अब हम देश के 10 करोड़ गरीब परिवारों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए एक प्रमुख राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा योजना शुरू कर रहे हैं। यह योजना लगभग 50 करोड़ लाभार्थियों को अस्पताल में द्वितीय एवं तृतीय दर्जे की देखभाल के लिए प्रति परिवार पांच लाख रुपये प्रति वर्ष तक उपलब्ध कराएगी। योजना के तहत गरीब परिवार न केवल सरकारी बल्कि प्राइवेट अस्पतालों में भी इलाज करवा सकेगा। उन्होंने कहा कि चुनिंदा अस्पतालों में लोग कैशलेस इलाज करवा कर इस योजना का लाभ उठा सकेंगे। हेल्थकेयर बजट के तीन पहलू हैं- चिकित्सा शिक्षा की गुणवत्ता में वृद्धि की गई है। जीवन बीमा योजना के तहत सभी गरीब परिवारों को शामिल किया गया है, और निवारक स्वास्थ्य देखभाल को बढ़ावा दिया गया है। स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्रों के कॉन्सेप्ट को लागू करने के लिए निजी क्षेत्र के संगठनों से योगदान की मांग की गई है। नेशनल हैल्थ प्रोटेक्शन स्कीम के जरिये 10 करोड़ गरीब और कमजोर परिवारों यानी करीब 50 करोड़ लाभार्थियों को सेकेंडरी और टर्शियरी केअर अस्पतालों में भर्ती कराने के लिए प्रति परिवार 5 लाख रुपये देने की पहल की गई है, जो कि एक अच्छा कदम है। यह दुनिया का सबसे बड़ा सरकारी वित्त पोषित राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम होगा। सीमाओ के वाइस प्रेसीडेंट डॉ. अग्रवाल ने बताया, स्वास्थ्य कवरेज और बीमा की बढ़ोतरी बड़ी उपलब्धि है। आशा है कि इस साल के अंत तक अनेक अन्य लोग बीमित श्रेणी में आ जायेंगे। हर 3 संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में कम से कम एक मेडिकल कॉलेज और देश के प्रत्येक राज्य में कम से कम एक सरकारी मेडिकल कॉलेज देश में डॉक्टरों की कमी को पूरा करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है।
आकाश हेल्थकेयर सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर और ऑथोर्पेडिक सर्जन डॉ. आशीष चौधरी ने कहा, 24 नए मेडिकल कॉलेज स्थापित करने की घोषणा से हेल्थकेयर इकोसिस्टम को मजबूत करने में मदद मिलेगी और इसका फायदा देश की प्रगति में होगा। दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य सुरक्षा योजना - आयुष्मान भारत की शुरुआत करना, हेल्थकेयर क्षेत्र में एक प्रगतिशील कदम है। टीबी के मरीजों के लिए पोषक सहयोग देना भी एक अन्य स्वागत योग्य कदम है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement