केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली का लाभ सही
तरीके से सुनिश्चित करने के लिए लाभार्थियों की बायोमेट्रिक सूचना से
संबंधित उनकी विशिष्ट पहचान के लिए आधार का लाभ उठाना शामिल है।
उन्होंने
बताया कि अब तक देश में 5.35 लाख उचित मूल्य की दुकानों में से करीब 4.58
लाख दुकानों को आधार प्रमाणन सुविधा से लैस ई-पीओएस उपकरणों से स्वचालित
बनाया गया है।
मंत्री ने सदन को बताया कि देशभर में 86 फीसदी राशन
कार्डो (करीब 20 करोड़) और 81.5 फीसदी (65 करोड़) लाभार्थियों का आधार नंबर
से जोड़ दिया गया है। --आईएएनएस