Before Encounter Dujana to Armyman: Congrats you caught me But I can not surrender-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:54 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दुजाना ने आर्मी अफसर से कहा था: मुबारक हो, आपने मुझे पकड ही लिया..

khaskhabar.com: गुरुवार, 03 अगस्त 2017 10:43 AM (IST)
दुजाना ने आर्मी अफसर से कहा था: मुबारक हो, आपने मुझे पकड ही लिया..
नई दिल्ली। कश्मीर के पुलवामा में मंगलवार को भारतीय सुरक्षाबलों के हाथों ढेर हुए लश्कर के मोस्ट वांटेड आतंकी अबु दुजाना को पहले सरेंडर करने के लिए कहा गया था लेकिन उसने सरेंडर करने से इंकार कर दिया था। एक आर्मी अफसर औ दुजाना के बीच फोन पर हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग से इस बात का खुलासा हुआ है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार एक आर्मी अफसर ने एनकाउंटर से पहले स्थानीय कश्मीरी युवक की मदद से आतंकी अबु दुजाना के साथ फोन पर बातचीत की थी। अबु दुजाना ने आर्मी अफसर से फोन पर कहा था कि मुबारक हो, आपने मुझे पकड लिया लेकिन मैं सरेंडर नहीं करूंगा। जब एक कश्मीरी युवक की मदद से आर्मी अफसर ने फोन पर अबु दुजाना से बात की तो उसने आर्मी अफसर से पूछा क्या हाल है। इस पर आर्मी अफसर ने उससे कहा कि मेरा हाल छोड तू सरेंडर क्यों नहीं कर देता। इस पर उसने जवाब दिया कि हम निकले थे शहीद होने, मैं क्या करूं। आपको जो करना है कर लो मेरे साथ। मैं सरेंडर नहीं करूंगा। आर्मी अफसर ने अबु दुजाना से कहा कि तुमने एक लडकी से शादी की है, तू जो उसके साथ कर रहा है, वह ठीक नहीं कर रहा। साथ ही आर्मी अफसर ने कहा कि कश्मीरी लोगों को परेशान करने के लिए पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियां तेरी इस्तेमाल कर रही हैं। इस पर दुजाना ने कहा कि मुझे पता है और जिसको जो गेम खेलना है खेले लेकिन मैं सरेंडर नहीं कर सकता। आगे उसने कहा कि जो मेरी किस्मत में लिखा होगा, अल्लाह वहीं करेगा और ठीक करेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement