Be careful in Bus During traveling, your pocket may clean -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:54 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सावधान! बस में सफ़र करते हुए हो सकती है अपनी जेब साफ

khaskhabar.com: बुधवार, 23 अगस्त 2017 1:33 PM (IST)
सावधान! बस में सफ़र करते हुए हो सकती है अपनी जेब साफ
जयपुर। अगर आप बस में सफ़र कर रहे हों तो सावधान हो जाइए। जेबकतरे कभी भी आपको अपना निशाना बनाकर आपकी जेब काट सकते हैं। बस में सफर के दौरान एक व्यक्ति के जेब से किसी जेब तराश ने नकदी सहित अन्य दस्तावेज निकाल ली। पीडि़त को वारदात का बस से उतरने के बाद चला तो वह स्थानीय थाना करणी विहार पहुंचा और मामला दर्ज करवाया। पुलिस के अनुसार हनुमान प्रसाद पुत्र गोपाल दास निवासी विकास नगर सी करणी विहार ने मामला दर्ज करवाया कि वह 21 अगस्त की शाम करीब तीन बजे अजमेरी गेट से बस में बैठ कर अपने घर आ रहा था। बस में अधिक भीड़-भाड़ होने के कारण रास्ते मे उसकी जेब मे से किसी अज्ञात व्यक्तिी ने साढे चार रुपए की नकदी अन्य दस्तवेज निकाल लिए।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement