नई दिल्ली। उत्तर भारत के लोगों को एक बार फिर कंपकंपाने के लिए तैयार हो
जाना चाहिए। सप्ताह बीतते एक बार फिर हिमाचल प्रदेश के पहाडों
पर बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में होने वाली गिरावट करीब
समूचे उत्तर भारत को प्रभावित कर सकती है। हिमाचल प्रदेश के पहाडी क्षेत्र
कल्पा में गुरूवार को तापमान शून्य से चार डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया
गया है।
मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में कई दिनों के शुष्क मौसम के बाद सप्ताहांत
में बडे पैमाने पर बारिश और बर्फबारी होने की संभावना जताई है। मौसम के
करवट बदलने से ठंड लौट सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक,चार से पांच फरवरी
के बीच पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने
से भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना है।
शिमला में गुरूवार को तापमान सामान्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज
हुआ। शिमला से करीब ढाई सौ किलोमीटर दूर कल्पा में अधिक बर्फ पडने की
संभावना जताई गई है। कल्पा में रात का तापमान शून्य से चार डिग्री नीचे
दर्ज हुआ है।
उत्तर भारत के लोगों को एक बार फिर कंपकंपाने के लिए तैयार हो
जाना चाहिए। सप्ताह बीतते एक बार फिर हिमाचल प्रदेश के पहाडों
पर बर्फबारी होने की संभावना है। इससे