Advertisement
BBC ने शशि कपूर की जगह चलाई अमिताभ-ऋषि की तस्वीरें, मांगी माफी

पॉल ने ट्वीट कर कहा, "शशि कपूर के निधन की खबर के साथ गलत तस्वीरें प्रसारित करने के लिए बीबीसी न्यूज एट टेन माफी चाहता है। ये हमारे मानकों के अनुरूप नहीं है और मैं इसके लिए माफी मांगता हूं।"
लेकिन बीबीसी से जुड़े कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर इसकी आलोचना की।
बीबीसी वन के शो 'सिटिजन खान' के निर्माता और सहलेखक आदिल रे ने ट्वीट कर कहा, "बीबीसी में किसी को लगा कि इस वीडियो क्लिप में मौजूद यह शख्स वही (शशि कपूर) हैं। बहुत गलत है, उनमें से कोई भी दिवंगत अभिनेता नहीं है। सबसे खराब बात यह है कि वह महज कुछ सेकंड्स में इसकी पुष्टि कर सकते थे। यह लापरवाही है।"
बीबीसी रेडियो 4 पर 'सैटरडे लाइव' कार्यक्रम पेश करने वाली आसमा मीर ने कहा कि वह इस गलती से बेहद नाराज हैं।
बीबीसी ने जारी बयान में कहा, "बीबीसी न्यूज एट टेन को खेद है कि शशि कपूर के निधन पर गलत तस्वीरों का इस्तेमाल किया गया। कार्यक्रम अपने मानकों पर खरा नहीं उतरा और कार्यक्रम ने इसके लिए माफी मांग ली है।"
एक भारतीय टेलीविजन समाचार चैनल ने भी गलती से शशि कपूर की जगह कांग्रेसी नेता शशि थरूर के निधन की खबर ट्वीट की थी लेकिन बाद में उन्होंने अपनी गलती सुधारते हुए माफी मांगी थी।
आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


