बाड़मेर। टीवी का लोकप्रिय धारावाहिक ये रिश्ता क्या कहलाता है के बाड़मेर के
दर्शकों के लिए खुशखबरी है। शो में उनके चहते किरदार नैतिक सिंघानिया यानी
करण मेहरा आज बाड़मेर के लोगो के साथ डांडिया खेलते नजर आएंगे।
बाड़मेर के
स्थानीय हाई स्कूल में रविवार शाम को एक ख़ास आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि
करण मेहरा बाड़मेर आ रहे है । मुम्बई से रवाना होकर जोधपुर होते हुए करण शाम
तक बाड़मेर पहुचेंगे जहाँ ये स्पेशल डांडिया आयोजन में भाग लेंगे। ये
रिश्ता क्या कहलाता है स्टार प्लस का पाॅपुलर शो है, जिसमें अक्षरा और
नैतिक की जोड़ी को काफी पसंद किया। जिसमे नैतिक के मुख्य किरदार में करण
मेहरा है। आयोजन को लेकर आयोजन समिति ने अपनी पूरी तैयारियां कर ली है वही
दूसरी तरफ करण जोधपुर पहुच चुके है।