Babar was not even under the saint so troubled: Computer Baba-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:01 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बाबर के शासन में भी नहीं हुए थे संत इतने परेशान:कम्प्यूटर बाबा

khaskhabar.com: शुक्रवार, 12 अक्टूबर 2018 4:27 PM (IST)
बाबर के शासन में भी नहीं हुए थे संत इतने परेशान:कम्प्यूटर बाबा
भोपाल। महामंडलेश्वर कम्प्यूटर बाबा ने शिवराज सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा की सरकार में संत जितना परेशान हुए हैं, उतने बाबर के जमाने में भी नहीं हुए थे। यह बात कम्प्यूटर बाबा ने आज तक के पंचायत कार्यक्रम में कही। कम्प्यूटर बाबा ने बताया कि सरकार में शामिल होने से पहले उन्होंने नर्मदा को स्वच्छ करने, मठ-मंदिरों को सुरक्षित करने, पेड़-पौधे लगाने और नर्मदा के अवैध खनन को रोकने की शर्त रखी थी। छह माह का कार्यकाल होने के बाद भी मुख्यमंत्री शिवराज इन वादों को पूरा नहीं किया। मुख्यमंत्री से इन शर्तों पर बात करने पर उन्होंने कहा कि अब राज्य में चुनाव नजदीक हैं लिहाजा ऐसे विषयों पर निर्णय ले पाएंगे। कंम्प्यूटर बाबा ने आरोप लगाया कि शिवराज सरकार अपने वादों से मुकर गई। इसीलिए उन्होंने इस्तीफा देने का निर्णय किया। कंप्यूटर बाबा ने आगे बताया कि मैं इनकी पोल खोल रहा था तो मुझे मंत्री का पद दिया गया। मैं इस लोभ से पद संभाला कि हमारी नर्मदा बच जाएगी, गाय बच जाएंगी । इन्होंने मेरे शोषण किया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement