Baba Siddiqui murder case: Police presented both the accused in court, sought 14 days remand-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:49 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड : पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, मांगी 14 दिनों की रिमांड

khaskhabar.com: रविवार, 13 अक्टूबर 2024 5:43 PM (IST)
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड : पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, मांगी 14 दिनों की रिमांड
मुंबई। बाबा सिद्दीकी हत्याकांड प्रकरण में संलिप्त दोनों आरोपियों को पुलिस ने रविवार को कोर्ट में पेश किया। पुलिस ने 14 दिनों की रिमांड मांगी है। पुलिस का कहना है कि इस हत्याकांड को लेकर दोनों आरोपियों से कई पहलुओं पर पूछताछ जरूरी है। ऐसे में हमें 14 दिनों की रिमांड चाहिए। आरोपियों के पास से 28 जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। आरोपियों ने पुणे में रहकर रेकी की थी। इसके बाद फायरिंग की पूरी पटकथा तैयार की। पुलिस आरोपियों से यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि दोनों को हथियार कहां से मिले? इन्होंने इसका बंदोबस्त खुद ही किया था या किसी ने मुहैया कराए थे? दोनों आरोपी पूछताछ के दौरान कई विरोधाभाषी जानकारी दे रहे हैं, जिसे लेकर शंकाएं पैदा हो रही हैं। फिलहाल, पुलिस का इसी बात पर जोर है कि दोनों को पुलिस रिमांड में लिया जाए, ताकि इस मामले में विस्तृत पूछताछ हो सकें।
उल्लेखनीय है कि पुलिस ने बाबा सिद्दीकी हत्याकांड मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस प्रकरण में शामिल तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गिरफ्तार आरोपी में से एक हरियाणा और एक उत्तर प्रदेश का बताया जा रहा है।
शनिवार रात को एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी को गोली लगने के बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें उपचार के दौरान मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक, बाबा के पेट और छाती पर गोली लगी थी।
इस घटना के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। जिसमें उन्होंने बाबा सिद्दीकी की हत्या की पुष्टि की। साथ ही उन्होंने इस बात पर भी बल दिया कि इस घटना में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ बगैर कोताही बरते कार्रवाई की जाएगी।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement