Advertisement
मरीजों के लिए जी का जंजाल बनी आयुष्मान भारत और चिरायु योजना : कुमारी सैलजा

उन्होंने कहा कि इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) इस पर कड़ी आपत्ति जता चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी जो आयुष्मान भारत और चिरायु योजना का संचालन देख रहे हैं वे छह छह माह तक बिलों का भुगतान नहीं कर रहे हैं और करते भी है तो मनमाने ढंग से 50 से 90 प्रतिशत तक की कटौती करते हैं। इन दोनों योजनाओं का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सस्ते ईलाज की गारंटी बताया जा रहा है पर इस गारंटी को अधिकारियों ने ताक पर रख दिया है।
उधर, आईएमए हरियाणा सरकार को चेतावनी दे चुका है कि अगर समय पर बिलों का भुगतान और बिलों में कटौती बंद न की गई तो वे इन दोनों योजनाओं के तहत इलाज करना ही बंद कर देंगे। उन्होंने कहा कि चाहे केंद्र सरकार हो या प्रदेश सरकार दोनों ही जुमलों की सरकार बनकर रह गई हैं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
सिरसा
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


