उल्लेखनीय है कि फैसला आने से पहले सभी पक्ष आपसी भाईचारे और शांति की अपील
कर रहे हैं। 16 अक्टूबर को शीर्ष अदालत की 5 सदस्यीय संविधान बेंच ने
फैसला सुरक्षित रख लिया था। चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अगुवाई वाली पांच
जजों की बेंच ने 40 दिन तक लगातार सुनवाई की थी। पीठ में न्यायमूर्ति एसए
बोबडे, न्यायमूर्ति धनंजय वाई चंद्रचूड, न्यायमूर्ति अशोक भूषण और
न्यायमूर्ति एस अब्दुल नजीर भी शामिल हैं।