Advertisement
क्रेडिट स्कोर से जुड़ी इन 5 गलतफहमियां से बचें

गलफहमी 2: पुराना क्रेडिट कार्ड अकाउंट बंद करने से क्रेडिट स्कोर बढ़ता है
बहुत से लोग अपने पुराने क्रेडिट कार्ड को सिर्फ इसलिए बंद कर देते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि ऐसा करने से उनका क्रेडिट स्कोर बढ़ेगा,जो कि गलत है। क्रेडिट कार्ड जितना पुराना होगा क्रेडिट हिस्ट्री उतनी ही लंबी होगी। लंबी क्रेडिट हिस्ट्री से बैंक को पता चलता है कि आपको लोन देने में कोई रिस्क नहीं है। लेकिन जब आप पुराना क्रेडिट कार्ड बंद करवाते है, आपकी क्रेडिट हिस्ट्री भी चली जाती है। इसलिए क्रेडिट कार्ड बंद करने से पहले अच्छे से सोच-विचार कर लें। अगर आप लाइफटाइम-फ्री क्रेडिट कार्ड यानी बिना वार्षिक वाला क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं तो इसे रखने में कोई परेशानी नहीं है। लेकिन अगर क्रेडिट कार्ड की वार्षिक फीस अधिक है तो आप बैंक से क्रेडिट कार्ड को बिना वार्षिक फीस वाले क्रेडिट कार्ड में ट्रांसफर करने की रिक्वेस्ट कर सकते हैं।
गलतफहमी 3: ज्यादा इनकम होने से क्रेडिट स्कोर बढ़ता है
ये बात सच नहीं है कि आपकी इनकम ज्यादा होने से आपका क्रेडिट स्कोर बेहतर होगा। मान लीजिए हर महीने एक अच्छा अमाउंट आपके बैंक अकाउंट में क्रेडिट हो रहा है। लेकिन आप हर महीने आपने मौजूदा लोन का समय पर रीपेमेंट नहीं कर रहें हैं तो इससे आपके क्रेडिट स्कोर पर इसका बुरा असर पड़ेगा। इसलिए अपने लोन EMI और क्रेडिट कार्ड बिलों को हमेशा समय पर चुकाएं। ऐसा करने से आपका क्रेडिट स्कोर बढ़ेगा और बेहतर क्रेडिट स्कोर के साथ आपको फ्यूचर में लोन मिलने की संभावना भी बढ़ेगी।
गलतफहमी 4: लोन का गारंटर बनने से क्रेडिट स्कोर पर बुरा प्रभाव नहीं पड़ेगा
प्राथमिक आवेदक के साथ-साथ गारंटर भी लोन रीपेमेंट करने के लिए सामान रूप से ज़िम्मेदार होता है। इसलिए, आवेदक द्वारा लोन चुकाने या रीपेमेंट करने में कोई भी डिफ़ॉल्ट या देरी न सिर्फ आवेदक के क्रेडिट स्कोर पर बल्कि गारंटर के क्रेडिट स्कोर पर भी बुरा प्रभाव डालती है। इसलिए किसी लोन के लिए गारंटर बनने से पहले इस बात को जरूर ध्यान में रखें और साथ ही अपने क्रेडिट स्कोर को समय-समय पर चेक करते रहें।
गलतफहमी 5: डेबिट कार्ड से भी क्रेडिट स्कोर बन सकता है
आपने कई लोगों को बोलते हुए सुना होगा कि आप डेबिट कार्ड से भी क्रेडिट स्कोर बना सकते हैं, पर ऐसा नहीं है। क्योंकि डेबिट कार्ड से कुछ भी खरीदने का मतलब है आप बैंक से उधार न लेकर अपने बैंक अकाउंट में जमा खुद के पैसों से खरीदारी कर रहे हैं। इससे आपके क्रेडिट स्कोर पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। तो ये थी क्रेडिट स्कोर से जुड़ी कुछ गलतफेहमियां जिनसे आपको बचना चाहिए। अगर आप क्रेडिट स्कोर बढ़ाने के टिप्स या लोन और पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी किसी भी तरह की जानकारी चाहते हैं तो फ़िन-शास्त्र पर इसे प्राप्त कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


