Attempted murder: Zimbabwe presidential rally, Vice President wounded-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हत्या की कोशिश : जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति की रैली में धमाका, उपराष्ट्रपति घायल

khaskhabar.com: शनिवार, 23 जून 2018 11:11 PM (IST)
हत्या की कोशिश : जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति की रैली में धमाका, उपराष्ट्रपति घायल
हरारे। जिम्बाब्वे में राष्ट्रपति एमर्सन मनानगाग्वा की चुनावी रैली के दौरान शनिवार को स्टेडियम में जबर्दस्त धमाका हुआ। इस धमाके में उपराष्ट्रपति सहित कई लोग घायल हुए है। इस हमले को राष्ट्रपति की हत्या की कोशिश बताया जा रहा है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, राष्ट्रपति को कोई नुकसान नहीं हुआ है और उन्हें घटनास्थल से सुरक्षित ले जाया गया है। सरकारी टीवी जेडबीसी के मुताबिक, बुलावायो में रैली के दौरान हुए इस धमाके में देश के उपराष्ट्रपति केमो मोहाडी और दो अधिकारी - जानू - पीएफ की अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री ओप्पा मुचिनगुरी - कशीरी और पार्टी के सचिव एंजेलबर्ट रूगेजे जख्मी हुए हैं। इसके अलावा , कई अन्य आम लोग भी धमाके में घायल हुए हैं लेकिन आधिकारिक तौर पर घायलों की संख्या अब तक नहीं बताई गई है। सरकारी अखबार जिम्बाब्वे हेराल्ड के अनुसार, राष्ट्रपति एमर्सन को बुलावायो के एक अतिथि गृह में ले जाया गया। राष्ट्रपति अगले महीने होने जा रहे चुनाव से पहले रैली को संबोधित कर रहे थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement