Attack on security checkposts in Afghanistan, 6 terrorists killed-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:53 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अफगानिस्तान में सुरक्षा जांच चौकियों पर हमला, 6 आतंकवादी मारे गए

khaskhabar.com: सोमवार, 03 सितम्बर 2018 2:36 PM (IST)
अफगानिस्तान में सुरक्षा जांच चौकियों पर हमला, 6 आतंकवादी मारे गए
काबुल। अफगानिस्तान के कंधार प्रांत में खक्रिज जिले में संघर्ष में छह आतंकवादियों को मार गिराया गया और चार अन्य घायल हो गए। पुलिस के प्रवक्ता अब्दुल बशीर खाकसार ने सोमवार को यह जानकारी दी। तालिबान आतंकवादियों के खक्रिज जिले के मनडोजई इलाके में कुछ सुरक्षा जांच चौकियों पर हमले के बाद संघर्ष शुरू हुआ। यह गोलीबारी कुछ घंटों तक चली। इसमें छह आतंकवादी मारे गए। अधिकारियों ने कहा कि चार अन्य आतंकवादी घायल हुए हैं। हालांकि, उन्होंने सुरक्षाकर्मियों के हताहत होने पर टिप्पणी नहीं की। तालिबान संगठन ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement