Advertisement
CM रेखा गुप्ता पर हमला : दिल्ली के मंत्रियों ने विपक्ष पर लगाए आरोप, बताया कायराना हरकत

दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा ने भी घटना की निंदा की है। उन्होंने लिखा, "मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला अक्षम्य अपराध है। एक महिला, एक बेटी, जो रात-दिन सिर्फ दिल्ली की सेवा में लगी है, उन पर हमला करने वाले और करवाने वाले दोनों कायर हैं और अपराधी हैं। ऐसे अपराधियों की हिम्मत नहीं कि वो तर्क और तथ्यों के आधार पर बात कर सकें।"
कपिल मिश्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक अन्य पोस्ट में लिखा, "मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर जनसुवाई के दौरान हमले की कोशिश एक कायराना हरकत है। जो आयुष्मान कार्ड से, देवी बसों से, सुधरते सीवर सिस्टम से, साफ होती यमुना से डर रहे हैं, वो अब ऐसे हथकंडे अपना रहे हैं। जनता के जनादेश से चुनी हुई संकल्पित सरकार दिल्ली के विकास की खातिर न झुकेगी न रुकेगी।"
भाजपा नेता तजिंदर सिंह बग्गा ने लिखा, "आज जनसुनवाई के दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री पर हुए हमले से स्तब्ध हूं। उनकी सुरक्षा और शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। बजरंग बली कृपा करें।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


