attack from Lathi on talk of removal of buffalo from way-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:17 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रास्ते में भैंस बांधने पर चल गए लाठी-डंडे

khaskhabar.com: शुक्रवार, 07 जुलाई 2017 4:22 PM (IST)
रास्ते में भैंस बांधने पर चल गए लाठी-डंडे
भरतपुर। सेवर थाना क्षेत्र के गांव अघापुर में भैंस को रास्ते से हटाने की बात पर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। झगड़े में पथराव व मारपीट में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। उन्हें जिला आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार भरतपुर के सेवर थाना क्षेत्र के गांव अघापुर में रास्ते में भैंस बंधी होने पर दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष ने भैंस हटाने को कहा, वहीं दूसरे पक्ष ने इसका विरोध किया। इसी बात पर दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। इसमें जमकर लाठी-डंडे चले। एक पक्ष ने पथराव कर दिया। इसमें श्यामवती, सन्ता, राजकुमारी, श्रीराम, रामवीर, उदय सिंह व मोहन सिंह गंभीर घायल हो गए। मारपीट में घायल श्रीराम ने बताया कि उनके पड़ोसी रास्ते में ही भैंस बांध देते हैं, जिससे रास्ते से निकलना भी मुश्किल हो जाता है। रास्ता पार करने में उनका परिवार का एक बच्चा गिर गया। इस बात पर जब उन्होने वहां से भैंस हटाने को कहा तो पड़ोसियों ने उनके साथ मारपीट कर दी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement