Advertisement
आतिशी सफेद झूठ बोल रही हैं - विजेद्र गुप्ता

उन्होंने आगे कहा, “जब आम आदमी पार्टी कहती है कि इन्हें हमने लगाया था और हटाया भी हमने, तो अब जब उपराज्यपाल महोदय कह रहे हैं कि आप इन्हें फिर से तैनात करें, तो आप क्या कर रहे हैं? 28 अक्टूबर को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहते हैं कि हम 1 नवम्बर से इन्हें तैनात कर रहे हैं। फिर दूसरी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहते हैं कि सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं, और फिर एक और प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहते हैं कि हम इन मार्शल को सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स के रूप में प्रदूषण नियंत्रण के काम में नहीं लगा रहे हैं। 1 नवंबर से जहां उनकी सैलरी शुरू होनी थी, वहां अब तक कुछ नहीं हुआ।”
उन्होंने कहा, “अब 5 अक्टूबर को जब उपराज्यपाल महोदय के कमरे में मुख्यमंत्री ने एक प्रस्ताव रखा था कि तीन सदस्यीय समिति बनाएंगे, जिसमें वित्त, ट्रांसपोर्ट और अन्य वरिष्ठ अधिकारी होंगे और इसके जरिए मार्शल की स्थायी नियुक्ति की जाएगी, तो उस समय से लेकर आज तक किसी भी समिति का गठन नहीं हुआ। 26 सितंबर को दिल्ली विधानसभा के सत्र में मैंने एक प्रस्ताव रखा था कि मार्शल को पक्का किया जाए। तब आम आदमी पार्टी ने इस प्रस्ताव को मजबूरी में समर्थन दिया, क्योंकि इससे पहले उन्होंने कभी इन मार्शल को पक्का करने की बात नहीं की थी।”
उन्होंने कहा, “अब जब इन मार्शल को चार महीने के लिए काम पर रखने की बात आई, तो दिल्ली सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने कोई फाइल भी नहीं बढ़ाई। कोई काम ही नहीं किया। सरकार इस पर कोई कदम नहीं उठाना चाहती, और जो नकली कैबिनेट नोट पास किए हैं, वे सिर्फ जनता को गुमराह करने के लिए हैं। आज दिल्ली के तमाम मार्शलों को उन्होंने इतना कंफ्यूज कर दिया है, धोखा दिया है, और इस तरह से उनके साथ पीठ में छुरा घोंपा है, कि मैं समझता हूं कि कोई भी चुनी हुई सरकार अपनी जनता से ऐसा धोखा नहीं कर सकती जैसा ये लोग कर रहे हैं।”
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


