At least 28 killed in bloody Mexican prison fight-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मेक्सिको की जेल में हिंसा, 28 कैदियों की मौत

khaskhabar.com: शुक्रवार, 07 जुलाई 2017 3:14 PM (IST)
मेक्सिको की जेल में हिंसा, 28 कैदियों की मौत
मेक्सिको सिटी। मेक्सिको के गुरेरो राज्य की एक जेल में दो प्रतिद्वंद्वी गुटों के संदिग्ध सदस्यों के बीच हुई हिंसा में करीब 28 कैदियों की मौत हो गई। पुलिस द्वारा जेल में खोज अभियान चलाने के बाद गुरेरो सरकार ने गुरुवार को 28 कैदियों के मरने की पुष्टि की, जबकि इससे पहले मृतकों का आंकड़ा पांच बताया गया था। एक प्रेस सम्मेलन में गुरेरो के सुरक्षा प्रवक्ता रॉबर्ट एलवारेज हेरेदिया ने कहा कि अकापुल्को की लास क्रूसेस जेल में तडक़े करीब चार बजे यह लड़ाई शुरू हुई। मेक्सिको के अधिकारियों ने बताया कि इस जेल में सबसे अधिक 21,000 कैदी बंद हैं। --आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement