Assistant State Organization Commissioner, Ajmer, Visits Scout Guide Group-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:57 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सहायक राज्य संगठन आयुक्त अजमेर ने किया स्काउट गाइड ग्रुप की विजिट

khaskhabar.com: मंगलवार, 11 नवम्बर 2025 6:10 PM (IST)
सहायक राज्य संगठन आयुक्त अजमेर ने किया स्काउट गाइड ग्रुप की विजिट
टोंक। विनोद दत्त जोशी सहायक राज्य संगठन आयुक्त, राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड मंडल मुख्यालय अजमेर द्वारा 19वीं राष्ट्रीय स्काउट /गाइड जम्बूरी लखनऊ, उत्तर प्रदेश में सहभागिता करने वाले स्थानीय संघ टोंक के स्काउट ग्रुप भास्कर पब्लिक उच्च माध्यमिक विद्यालय टोंक का स्काउट गाइड जिला मुख्यालय गुलजार बाग टोंक में चल रहें पूर्व तैयारी शिविर का मंगलवार को निरीक्षण किया। बनवारी लाल बैरवा सहायक लीडर ट्रेनर स्काउट ने बताया कि संपूर्ण भारतवर्ष में राजस्थान प्रदेश का राष्ट्रीय जंबूरी में उच्चतम स्तर रहे, इसलिए उनके द्वारा आवश्यक सुझाव भी प्रदान किए गए। ग्रुप विजिट के दौरान उनके द्वारा शिविर कला, शिविर द्वार,पायनियरिंग, गेजेट्स, पिट्स, डेकोरेशन सामग्री, यूनिफॉर्म आदि का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर सीओ स्काउट गाइड आचू मीणा, चंद्रप्रकाश कुर्मी सचिव स्थानीय संघ टोंक, यूनिट लीडर कपिल शर्मा, ट्रेनिंग काउंसलर अनिल कुमार नागर, धर्मराज चौधरी आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement