Assembly elections will be held soon in Jammu and Kashmir after the delimitation: BJP National General Secretary Tarun Chugh -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:49 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

परिसीमन हो जाने के बाद जम्मू-कश्मीर में जल्द करवाए जाएंगे विधान सभा चुनाव : भाजपा राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग

khaskhabar.com: सोमवार, 15 नवम्बर 2021 1:26 PM (IST)
परिसीमन हो जाने के बाद जम्मू-कश्मीर में जल्द करवाए जाएंगे विधान सभा चुनाव : भाजपा राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में विधान सभा चुनाव कब करवाए जाएंगे ? पंजाब में अकेले चुनाव लड़ने जा रही भाजपा की क्या तैयारी है और पार्टी राज्य विधान सभा चुनाव में किन मुद्दों पर प्रमुखता से फोकस करने जा रही है ? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पंजाब भाजपा के नेताओं के मुलाकात के क्या मायने हैं और दक्षिण भारत के राज्य तेलंगाना में भाजपा किस तरह से अपने पैर पसार रही है, इन तमाम मुद्दों पर आईएएनएस के वरिष्ठ सहायक संपादक संतोष कुमार पाठक ने जम्मू-कश्मीर, लद्दाख एवं तेलंगाना के प्रभारी और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग के साथ खास बातचीत की। सवाल - भाजपा पहली बार पंजाब में अकाली दल के बिना चुनाव लड़ने जा रही है ? कितनी मजबूती से आपकी पार्टी कांग्रेस, अकाली और आप के खिलाफ चुनाव लड़ पाएगी ? जवाब- जी, इस बार भाजपा अपने दम पर विधानसभा चुनाव लड़ेगी। 1952 से हम लगातार चुनाव लड़ रहे हैं। पहले जनसंघ के रूप में व 1980 से भाजपा के रूप में व 1992 में भी हम एक पार्टी के रूप में लड़े थे, हालांकि परिस्थितियाँ अलग थीं। इस बार हम कांग्रेस, अकाली दल और आप समेत सभी विरोधी दलों को बराबर की टक्कर देने के लिए तैयार हैं सभी 117 विधानसभा सीटों पर बूथ स्तर पर हमारी तैयारी है।
सवाल- अमरिंदर सिंह लगातार भाजपा के साथ गठबंधन की संभावना को लेकर बोल रहे हैं, आप लोग भी उन्हें राष्ट्रवादी नेता कह रहे हैं तो फिर मामला कहां अटका हुआ है ? अमरिंदर सिंह के साथ मिलकर चुनाव लड़ने को लेकर भाजपा अंतिम फैसला और घोषणा कब तक करेगी ?
जवाब - यह पार्टी आलाकमान को तय करना है कि कब और किस तरह का गठबंधन करना है। पंजाब एक सीमा प्रांत है, उसकी शांति व सुरक्षा महत्वपूर्ण है। भाजपा उचित समय पर निर्णय करेगी।
सवाल - रविवार को आप लोगों ने ( पंजाब भाजपा नेताओं का प्रतिनिधिमंडल ) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर करतारपुर साहिब कॉरिडोर को फिर से खोलने की मांग भी की है। यह पंजाब के लिए कितना बड़ा मुद्दा है ?
जवाब- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वजह से ही पहले भी करतारपुर साहिब कॉरिडोर खुला था , जिसकी मांग सिख पिछले 7 दशकों से कर रहे थे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने पंजाब और सिखों के लिए कई ऐतिहासिक काम किए हैं। इसलिए हम लोगों ने ( पंजाब भाजपा के नेता ) उनसे मुलाकात कर उनका धन्यवाद किया और साथ ही यह भी आग्रह भी किया कि गुरू नानक देव जी महाराज के प्रकाश पर्व, 19 नवंबर से पहले करतारपुर साहिब कॉरिडोर को फिर से खोला जाए ताकि पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ संगत इस गुरुद्वारे में जाकर मत्था टेक सके। 1984 दंगो के आरोपियों को 30 साल बाद मोदी सरकार के प्रयासों की वजह से ही सजा मिलनी शुरू हुई और सिखो को इंसाफ मिलना शुरू हुआ, इसके लिए भी हमने उनका धन्यवाद किया।
सवाल - पंजाब विधान सभा चुनाव में भाजपा के लिहाज से सबसे बड़ा मुद्दा क्या है ? क्या वायदा करके आप जनता से वोट मांगेंगे?
जवाब- सभी क्षेत्रों में माफिया राज सबसे गंभीर मुद्दा है। ड्रग माफिया है, बालू माफिया, ट्रांसपोर्ट माफिया और ऐसे कई और हैं। पंजाब की कानून-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह चरमरा गई है। पंजाब की अर्थव्यवस्था का बुरा हाल है। कृषि या उद्योग, व्यापार में कोई विकास नहीं है। यही सब मुद्दे हमारे अभियान का हिस्सा होंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement