Assembly elections 2017: BJP Likely To Announce Candidates For Punjab and Goa Today-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पंजाब-गोवा:बीजेपी की पहली लिस्ट जारी

khaskhabar.com: गुरुवार, 12 जनवरी 2017 7:47 PM (IST)
पंजाब-गोवा:बीजेपी की पहली लिस्ट जारी
नई दिल्ली। पंजाब व गोवा में विधानसभा चुनावों के लिए बीजेपी ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। गौरतलब है कि बीजेपी की केन्द्रीय चुनाव समिति ने कल रात बैठक की थी। इस बैठक में पीएम मोदी और अमित शाह ने भी हिस्सा लिया। इस बैठक के बाद आज सुबह केन्द्रीय मंत्री जे पी नड्डा ने बीजेपी उम्मीदवारो की पहली लिस्ट जारी की। पंजाब के लिए बीजेपी ने अभी 17 नामों की घोषणा की है। वहीं गोवा के लिए 29 नामों का ऐलान किया गया है। पंजाब: 23 सीटों पर चुनाव लडेगी बीजेपी
ज्ञातव्य है कि पंजाब और गोवा में 4 फरवरी को चुनाव होने हैं। दोनों राज्यों में एक ही चरण में चुनाव होंगे। बीजेपी पंजाब में 23 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। फिलहाल पहली लिस्ट में बीजेपी ने पंजाब के लिए 17 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। भाजपा ने सुजानपुर से मौजूदा विधायक दिनेश सिंह बब्बू, भोआ (अनुसूचित जाति) से सीमा कुमारी, पठानकोट से अश्वनी शर्मा, उत्तरी जालंधर से के.डी. भंडारी और दसुया से सुखजीत कौर को चुनाव मैदान में उतारा है।
दीनानगर (अनुसूचित जाति) से वी.डी. धुपद, अमृतसर से राकेश गिल, मध्य अमृतसर से तरुण चुघ, पूर्वी अमृतसर से राजेश हनी और मुकेरियां से अरुणेश शकर को अपना उम्मीदवार बनाया है। इनके अलावा होशियारपुर, मध्य लुधियाना, पश्चिमी लुधियाना, उत्तरी लुधियाना, फिरोजपुर शहर, अबोहर और राजपुरा से भी भाजपा उम्मीदवारों की घोषणा कर दी गई है।
गौरतलब है कि पंजाब में बीजेपी का अकाली दल के साथ गठबंधन हैं। पंजाब में कुल 117 विधानसभा सीटें हैं। 23 सीटों पर बीजेपी के उम्मीदवार चुनाव लडेंगे, शेष सीटों पर शिरोमणि अकाली दल अपने उम्मीदवार उतारेगी।

[@ शैक्षणिक सत्र 2017-18 में नए सात कोर्स शुरू करने की प्लानिंग ]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement