Assault police officer, his wife and son in prison and fines-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 27, 2026 10:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मारपीट करने वाले पुलिस अधिकारी, पत्नी व पुत्र को कैद व जुर्माना

khaskhabar.com: मंगलवार, 13 दिसम्बर 2016 8:28 PM (IST)
मारपीट करने वाले पुलिस अधिकारी, पत्नी व पुत्र को कैद व जुर्माना
फरीदकोट। कोटकपूरा में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी ने अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ मिल कर अपने पड़ोसी के घर जाकर उसकी मारपीट थी। करीब छह वर्ष पुराने मामले की फरीदकोट न्यायालय द्वारा की गई सुनवाई के बाद न्यायाधीश ने मारपीट करने वाले पुलिस अधिकारी, उसकी पत्नी व पुत्र को एक एक वर्ष कैद व हजार- हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। फरीदकेाट न्यायालय के सीनियर वकील विनोद मोंगा ने बताया कि कोटकपूरा की मोगा रोड पर कैनरा बैंक के पास रहते सुभाष चंद्र कटारिया का उसके पड़ोस में रहते पुलिस अधिकारी सेवानिवृत्त इंसपेक्टर गुरपाल सिंह के साथ किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते वर्ष 2010 में गुरपाल सिंह ने अपनी पत्नी गुरमीत कौर व पुत्र अमनदीप सिंह के साथ मिल कर सुभाष कटारीया के घर जाकर उससे मारपीट की। इस घटना के बाद सुभाष चंद्र ने पुलिस के पास शिकायत की लेकिन दुसरे पक्ष के प्रभाव के चलते उसकी वहा सुनवाई नही हुई। आखिर कार्रवाई ना होने से हताश सुभाष कटारीया ने फरीदकोट न्यायालय में इस्तागासा दायर कर आरोपियों पर कारवाई की मांग की। कई वर्ष तक लगातार चली मामले की सुनवाई के बाद आज ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट श्वेता दास ने वादी के वकील की दलीलों व प्रमाणों से सहमत होते हुए सेवा निवृत्त पुलिस इंस्पेक्टर गुरपाल सिंह, उसकी पत्नी गुरमीत कौर व पुत्र अमनदीप सिंह को एक एक वर्ष कह कैद व तीनों को एक एक हजार रुपये जुर्माना अदा करने की सजा सुनाई है। पेट्रोल-डीजल के डिजिटल पेमेंट पर सोमवार रात से 0.75% छूट

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement