Assam Election: Amit Shah attack, said- Ajmal in Congress dock, is not ashamed to talk about Assam identity-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

Assam Election: अमित शाह का हमला, कहा- कांग्रेस की गोदी में अजमल, असम के अस्मिता की बात करते शर्म नहीं आती

khaskhabar.com: सोमवार, 15 मार्च 2021 6:58 PM (IST)
Assam Election: अमित शाह का हमला, कहा- कांग्रेस की गोदी में अजमल, असम के अस्मिता की बात करते शर्म नहीं आती
गुवाहाटी। असम की राजधानी गुवाहाटी में गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है, उन्होंने कहा 20-25 सालों से हम मानते ही नहीं थे कि आंदोलन, हिंसा, घुसपैठ और आतंकवाद के बगैर असम हो सकता है। असम के अस्मिता की बात करने वाले घुसपैठ तक नहीं रोक पाए, असम की अस्मिता को क्या खाक बचाएंगे। आपकी गोदी में अजमल बैठा है और असम के अस्मिता की बात करते शर्म नहीं आती। कांग्रेस एक तरफ धर्मनिरपेक्षता की बात करती है और दूसरी तरफ यहां बदरुद्दीन अजमल के साथ है। केरल में मुस्लिम लीग के साथ बैठी है। मेरी तो समझ में नहीं आता कि ये कैसी धर्मनिरपेक्ष पार्टी है। इनके धर्मनिरपेक्षता की परिभाषा अनोखी है। आंदोलन मुक्त असम भी हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण मुद्दा है। असम के युवाओं पर गोली चलाने वाली कांग्रेस आज असम के अस्मिता की बात करती है। कांग्रेस ने 70 साल में ब्रह्मपुत्र पर एक पुल बनाया। वे नहीं चाहते थे कि असम एक हो। मोदी जी ने 6 साल में 6 पुल बनाए है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement