एशिया के सबसे बड़े संयंत्र स्थापित की और मध्य प्रदेश सरकार
khaskhabar.com: गुरुवार, 21 जुलाई 2016 6:05 PM (IST)
भोपाल। नीमच शहर में 130 मेगावाट क्षमता के एशिया के सबसे बड़े सौर ऊर्जा प्लाट संयंत्र की सफलतापूर्वक कार्यक्रम के बाद मध्य प्रदेश सरकार का विचार 750 मेगावाट क्षमता का विश्व का सबसे बड़ा सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने की और है। प्रदेश के उर्जा मंत्री राजेन्द्र शुक्ला ने बातचीत के दौरान बताया, रीवा जिले की गुढ़ तहसील के बदवार क्षेत्र में 1500 हेक्टेयर से अधिक जमीन पर स्थापित होने वाले इस सौर ऊर्जा संयंत्र के लिये वैश्विक स्तर पर निविदाएं आमंत्रित की जाएंगी। शुक्ला ने बातचीत के दौरान कहा कि यदि सब कुछ योजनानुसार रहा तो मार्च 2017 से इस संयंत्र से बिजली का उत्पादन चालू हो जायेगी। रीवा अल्ट्रा मेगा सोलर नाम की यह परियोजना मध्य प्रदेश उर्जा विकास निगम और सोलर एनर्जी कार्पोरेशन ऑफ इंडिया का संयुक्त उपक्रम है तथा इसमें दोनों की 50-50 फीसदी की बराबर की हिस्सेदारी है। शुक्ला ने बताया कि इस परियोजना के लिए सरकारी बंजर भूमि का उपयोग किया जा रहा है।