चेन्नई। केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बुधवार को तमिलनाडु जाकर अपोलो अस्पताल में भर्ती मुख्यमंत्री जयललिता का हालचाल लिया। अपोलो अस्पताल के बाहर जयललिता की खराब सेहत से उनके समर्थकों में भारी बेचैनी है और उनकी सलामती के लिए पूजा अर्चना का दौर लगातार जारी है।आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने तिरुपति मंदिर से उनके लिए प्रसाद भेजा था। जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने भी अपने कैबिनेट सहयोगी चौधरी जुल्फिकार अली को अस्पताल भेजा। पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एम कृष्णसामी ने भी अस्पताल का दौरा किया। तमिलनाडु और केरल के राज्यपाल सीवी राव एवं पी. सदाशिवम, केंद्रीय मंत्री एम. वेंकैया नायडू, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और केरल के मुख्यमंत्री पी. विजयन और पुदुचेरी के मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी पहले ही अपोलो अस्पताल का दौरा कर चुके हैं।