Army of unemployed or government job seekers-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:35 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बेरोजगारों की फौज या सरकारी नौकरी का मोह, 13 हजार पदों पर 15 लाख आवेदन

khaskhabar.com: शुक्रवार, 15 जून 2018 7:39 PM (IST)
बेरोजगारों की फौज या सरकारी नौकरी का मोह, 13 हजार पदों पर 15 लाख आवेदन
जयपुर। इसे बेरोजगारों की फौज कहें या सरकारी नौकरी में जाने की लालसा । यह हाल राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में देखने को मिला है। पुलिस विभाग में कांस्टेबल पदों के लिये विज्ञापित 13 हजार 142 पदों के लिए कुल 15 लाख से अधिक उम्मीदवारों द्वारा ऑनलाइन आवेदन किये गये हैं। नियत तिथी तक प्राप्त सभी आवेदनों की स्क्रुटनी के उपरान्त सही पाये गये आवेदको की लिखित परीक्षा जुलाई मध्य में ही लिया जाना प्रस्तावित है। ऑनलाइन जारी किये जायेगे लिखित परीक्षा के प्रवेश पत्र महानिदेशक पुलिस ओ.पी. गल्होत्रा ने बताया कि लिखित परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र शीघ्र ही ऑनलाइन जारी किए जाएंगे। अभ्यथ अपना प्रवेश पत्र वेबसाइट से अपनी एसएसओ आई डी से लॉग-इन कर रिक्रूटमेंट पोर्टल से डाउनलोड कर सकेगें। प्रवेश पत्र ऑनलाइन पर उपलब्ध होने के सम्बन्ध में सूचना अलग से दे दी जायेगी।
गल्होत्रा ने बताया कि भर्ती हेतु निर्धारित चयन प्रक्रिया, लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा, शारीरिक मापदंड एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा आदि का विवरण विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement