Advertisement
अग्रिम चौकियों पर पहुंचे सेनाध्यक्ष, सीमा क्षेत्र में सैन्य तैयारियों की समीक्षा

भारतीय सेना के मुताबिक इस दौरान उन्होंने सीमा क्षेत्र में सैन्य तैयारियों और यहां तैनात सैनिकों की ऑपरेशनल क्षमता की व्यापक समीक्षा की। अपने दौरे के दौरान सेनाध्यक्ष को फॉर्मेशन कमांडरों ने मौजूदा रक्षा स्थिति व ऑपरेशनल तैयारियों की जानकारी दी। इसके साथ ही सेनाध्यक्ष को संयुक्तता को बढ़ाने और प्रौद्योगिकी के एकीकरण से संबंधित प्रमुख पहलों पर भी विस्तार से जानकारी दी गई।
सेनाध्यक्ष को क्षेत्र में बदलते रणनीतिक परिदृश्य और उससे जुड़े सैन्य पहलुओं के बारे में भी अवगत कराया गया। सैनिकों के साथ बातचीत करते हुए जनरल द्विवेदी ने कठिन भू-भाग और प्रतिकूल मौसम परिस्थितियों के बावजूद उनकी उत्कृष्ट पेशेवर क्षमता, अनुशासन और उच्च स्तरीय तैयारियों की प्रशंसा की।
उन्होंने सैनिकों के मनोबल की सराहना करते हुए उन्हें सतत सतर्क रहने, फुर्तीला बने रहने और निरंतर ऑपरेशनल तत्परता बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया। सेनाध्यक्ष का यह दौरा अग्रिम इलाकों में तैनात सैनिकों के प्रति सेना मुख्यालय की प्रतिबद्धता तथा सीमा क्षेत्रों में सैन्य सुरक्षा को और सुदृढ़ बनाने के प्रयासों को रेखांकित करता है।
गौरतलब है कि भारतीय सेना सीमावर्ती इलाकों व अग्रिम सैन्य चौकियों पर निगरानी के लिए स्वदेशी आधुनिक ड्रोन का इस्तेमाल कर रही है। सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने इससे पहले मंगलवार को सिक्किम की अग्रिम चौकियों पर इन ड्रोन सिस्टम्स का आंकलन किया था।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


