Advertisement
सैन्य प्रमुख नरवणे ऑपरेशनल तैयारियों की समीक्षा के लिए उत्तराखंड पहुंचे

भारत और चीन की सेनाओं के बीच एलएसी पर आठ महीने से गतिरोध कायम है। बातचीत के कई स्तरों के बावजूद गतिरोध समाप्त नहीं हुआ है। हालांकि हाल ही में दोनों देशों के बीच विचार-विमर्श के तहत सैनिकों को पीछे हटाने के लिए तीन-चरण के प्रस्ताव पर बातचीत हुई है।
पिछले हफ्ते, सेना प्रमुख दो दिनों के लिए नेपाल गए थे, ताकि दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंध मजबूत हो सके।
चार नवंबर से छह नवंबर के बीच नरवणे ने नेपाल का दौरा किया था, जहां उन्होंने अपने नेपाली समकक्ष जनरल पूर्णचंद्र थापा, नेपाल की राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी और प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली से मुलाकात की।
उन्हें एक समारोह में नेपाली सेना के जनरल के मानद रैंक से भी सम्मानित किया गया था। उनकी नेपाल यात्रा को कूटनीति के आधुनिक सिद्धांतों के आधार पर नेपाल के साथ संबंधों को फिर से बनाने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।
पिछले महीने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के साथ जनरल नरवणे ने पश्चिम बंगाल में दार्जिलिंग जिले में सुकना कॉर्प का दौरा किया था।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


