Advertisement
लखनऊ में 'सशस्त्र बल महोत्सव' शुरू, सेना ने दिखाया दम

नौसेना मंडप के हिस्से के रूप में त्रि-आयामी नौसेना क्षमताओं, आत्मनिर्भरता और हाल के नवाचारों को प्रदर्शित करने वाले विभिन्न स्टॉल और डिस्प्ले लगाए गए थे। स्टॉल में मैरीटाइम हिस्ट्री सोसाइटी द्वारा नौसेना का इतिहास, जहाजों, पनडुब्बियों और विमानों के विभिन्न मॉडल रखे गए थे।
नौसेना द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले गोताखोरी उपकरण, नौसेना के दिग्गजों के लिए आउटरीच कार्यक्रम, रिमोट सिस्टम, विभिन्न नवीनतम संचार और स्वदेशी प्रणाली भी यहां रखी गई थी। भारतीय वायुसेना के जगुआर लड़ाकू विमानों द्वारा फ्लाइपास्ट किया गया।
भारतीय वायु सेना के स्टॉलों में उन्नत विमान मॉडल, सिम्युलेशन डिस्प्ले और सूचना पैनल सहित इंटरैक्टिव प्रदर्शनियों की एक श्रृंखला प्रदर्शित की गई। यह श्रृंखला वायु सेना की उपलब्धियों, चल रहे मिशनों और भविष्य की आकांक्षाओं पर प्रकाश डालती हैं। यहां फ्लाइंग सिम्युलेटर और हथियार ड्रिल से जुड़ा प्रदर्शन भी किया गया। सूचनात्मक काउंटरों की एक श्रृंखला भी प्रदर्शित की गई, जो संसाधन, सहायता और नेटवर्किंग अवसर प्रदान करते हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
लखनऊ
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


