Advertisement
पंजाब में कोविड -19 के मरीज़ों पर प्लाज्मा थैरेपी के क्लिनीकल ट्रायल के लिए मिली मंज़ूरी

अतिरिक्त मुख्य सचिव के अनुसार सरकारी मैडीकल कॉलेज अमृतसर और पटियाला, फरीदकोट में गुरू गोबिन्द सिंह मैडीकल कॉलेज और अस्पताल, श्री गुरु रामदास इंस्टीट्यूट ऑफ मैडीकल सायंसेज़ एंड रिर्सच, अमृतसर, क्रिश्चियन मैडीकल कॉलेज और अस्पताल, लुधियाना, दयानन्द मैडीकल कॉलेज और अस्पताल, लुधियाना और सतगुरू प्रताप सिंह अस्पताल, लुधियाना ने प्लाज्मा थैरेपी के क्लिनीकल ट्रायल के लिए हिस्सेदारी की है।
अंतर-संस्था तालमेल प्रमुख जांचकर्ताओंं द्वारा किया जायेगा जो यह भी यकीनी बनाऐंगे कि हरेक संस्था में समूचा ट्रायल आई.सी.एम.आर. के प्रोटोकोल की सख्ती से पालना करते हुये किया जाये।
श्रीमती विनी महाजन ने और जानकारी देते हुये आगे बताया कि डा.के.के. तलवाड़ के योग्य नेतृत्व और महारत से प्रमुख जांचकर्ताओं जिनमें ट्रांसफ्यूजऩ मैडिसन विभाग, सतगुरू प्रताप सिंह अस्पताल लुधियाना के प्रमुख डा. एकाज जिन्दल ; क्लिनीकल हेमाटोलोजी विभाग, क्रिश्चियन मैडीकल कॉलेज और अस्पताल, लुधियाना के प्रमुख डा. एम. जोसफ जोन शामिल हैं, की तरफ से एक समझौते (एम.ओ.यू.) पर हस्ताक्षर किये गए हैं।
उन्होंने आगे कहा कि प्रोफ़ैसर डा. के.के. तलवाड़ और ट्रांसफ्यूजऩ मैडिसन विभाग, पी.जी.आई चंडीगढ़ के पूर्व प्रमुख डा. नीलम मारवाहा के नेतृत्व अधीन कोविड के विरुद्ध जंग की इस ताज़ा कोशिश में पंजाब एकजुट है।
उन्होंने कहा कि क्रिश्चियन मैडीकल कॉलेज, लुधियाना डा. जैराज डी पांडियन, और प्रोफ़ैसर और मैडीकल सुपरडैंट हीरो डीएमसी हार्ट इंस्टीट्यूट, लुधियाना प्रो. डा. बिशव मोहन जैसे सलाहकारों के योग्य मार्गदर्शन अधीन कोविड -19 के मरीज़ों पर प्लाज्मा थैरेपी के क्लिनीकल ट्रायल के लिए आईसीएमआर की मंज़ूरी प्राप्त करने के लिए सभी ज़रूरी औपचारिक कार्यवाहियों और डाक्यूमैंटेशन मुकम्मल कर लिये गये थे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


