Appointment of advisors of CM Gehlot unconstitutional - BJP-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सीएम गहलोत के सलाहकारों की नियुक्ति असंवैधानिक - भाजपा

khaskhabar.com: मंगलवार, 23 नवम्बर 2021 12:01 PM (IST)
सीएम गहलोत के सलाहकारों की नियुक्ति असंवैधानिक - भाजपा
जयपुर । राजस्थान भाजपा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के 6 मीडिया सलाहकारों की नियुक्ति पर कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे असंवैधानिक करार दिया है। गहलोत ने सोमवार को 6 विधायकों को सलाहकार नियुक्त किया था। ये विधायक डॉ जितेंद्र सिंह, डॉ राजकुमार शर्मा, दानिश अबरार और तीन निर्दलीय- संयम लोढ़ा, बाबूलाल नगर और रामकेश मीणा हैं। हालांकि, भाजपा के उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौर ने इस मामले को कोर्ट तक ले जाने की चेतावनी भी दी है। उन्होंने कहा कि सीएम ने बस निराश लोगों को खुश करने के लिए पोस्ट बांटी है।
उन्होंने कहा, "भारतीय संविधान के अनुच्छेद 191ए के अनुसार, विधानसभा में कानून पारित किए बिना फायदे के लिए सलाहकारों की नियुक्ति असंवैधानिक है और ऐसी नियुक्तियां कभी नहीं की जा सकती हैं।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement